{"_id":"5fe77abe8ebc3e3c9337672a","slug":"youth-dies-in-accident-one-injured-muzaffarnagar-news-mrt5175617146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में युवक की मौत, एक घायल
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। कस्बे में मेन रोड पर शनिवार को हुए अलग-अलग हादसों में युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार को मोहल्ला महाजनान निवासी शुभम शर्मा (20) बाइक पर बुढ़ाना की ओर जा रहा था। कस्बे में मेन रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे शुभम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी भेजा, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित के भाई आशु शर्मा ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मोहल्ला सैनियान निवासी प्रकाश सैनी की स्कूटी को भी कस्बे के मेन रोड पर कैंटर ने टक्कर मार दी। स्कूटी डिवाइडर से टकराने पर प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।