{"_id":"62a77ece4e218162f9306e76","slug":"youth-dies-in-accident-friends-run-away-leaving-dead-body-three-are-sued-muzaffarnagar-news-mrt592751348","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हादसे में मौत, साथी शव छोडकर भागे, तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हादसे में मौत, साथी शव छोडकर भागे, तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
पुरकाजी थाने पर जमा मृतक के परिजन
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। हरिद्वार जा रहे दिल्ली निवासी एक युवक की पुरकाजी बाईपास पर हादसे में मौत हो गई। डिवाइडर से बाइक टकराने पर मृतक का दोस्त भी घायल हुआ था। बावजूद इसके युवक के शव को छोड़कर उसके दोस्त फरार हो गए। परिजनों ने तीनों दोस्तों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने चालान कर दिया।
गांव घिटोनी छतरपुर दिल्ली निवासी निखिल शर्मा (32) व उसके तीन दोस्त दो बाइकों से हरिद्वार जा रहे थे। एक बाइक को उसका दोस्त शक्ति सिंह चला रहा था। बाइक के पीछे निखिल शर्मा बैठा हुआ था। रविवार सवेरे करीब 6 बजे उनकी बाइक पुरकाजी बाईपास पर एक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल हो जाने पर निखिल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जिसे उसके दोस्त पुरकाजी बाईपास पर ही एक खाई में पड़ा छोड़कर मौके से फरार हो गए। शाम के समय शव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी तब शव को मोर्चरी भेज दिया।
सोमवार सवेरे मृतक के दर्जनों परिजन उनके दो दोस्तों को साथ लेकर पुरकाजी थाने पहुंचे। जहां मृतक के ताऊ वीरेंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर उसके दोस्तों पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर में नामजद शक्ति सिंह, आदर्श लोहिया व अभिषेक निवासी दिल्ली के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या व शव को छुपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शक्ति सिंह व आदर्श लोहिया को हिरासत में ले लिया। उनका चालान कर दिया गया है।