{"_id":"610c2fa48ebc3eaa086c1f9b","slug":"youth-dies-due-to-corona-muzaffarnagar-news-mrt550632998","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की चपेट में आकर युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के एक युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह कुछ दिनों पहले मुंबई से आया था, जहां पर उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे एक सप्ताह पहले बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना गाइड लाइन के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, निकटवर्ती गांव सुजडू निवासी एक युवक की मेरठ के एक प्राइवेट हास्पिटल में मृत्यु हो गई। ऐसी चर्चा है कि ब्लैक फंगस से उसकी की मृत्यु हुई है।
पुरकाजी कस्बा निवासी 35 वर्षीय युवक बीटेक पास था। इसके बावजूद वह मुंबई में कंफेक्शनरी और होटल में पनीर आदि की सप्लाई करता था। पुरकाजी में इनका चाट का पुराना कारोबार है। दो सप्ताह पहले पहले उसकी पत्नी की मुंबई में ही मौत हो गई थी। वह निजी वाहन से पत्नी के शव को पुरकाजी लेकर आया था। यहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। यहां आने के कुछ दिन बाद ही युवक की हालत बिगड़ऩे लगी, जिस पर उसने कोविड टेस्ट कराया। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे उपचार के लिए 30 जुलाई को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जनपद में सरकारी रिकार्ड के अनुसार अब तक कोरोना संक्रमण से 269 नागरिकों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला। 1416 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी जिले में आठ मरीजों का उपचार चल रहा है।
उधर, निकटवर्ती गांव सुजडू निवासी एक युवक की मेरठ के एक प्राईवेट हास्पिटल में मृत्यु हो गई। ऐसी चर्चा है कि ब्लैक फंगस से युवक की मृत्यु हुई है। बताया गया है कि सुजडू निवासी युवक को कुछ दिन पहले सांस लेने में परेशानी हो रही थी। यहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर बृहस्पतिवार को उसकी मृत्यु हो गई। चर्चा है कि ब्लैक फंगस से उसकी मृत्यु हुई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है। संबंधित अस्पताल ने भी कोई जानकारी नहीं दी है। शुक्रवार को टीम को सुजडू गांव भेज कर युवक की केस हिस्ट्री की जानकारी कराई जाएगी।