{"_id":"604121fb8ebc3e8cd11fdaf0","slug":"youth-custody-on-complaint-of-transporting-a-child-to-a-brick-muzaffarnagar-news-mrt5283555102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे से ईंट ढुलवाने की शिकायत पर फंसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे से ईंट ढुलवाने की शिकायत पर फंसा युवक
विज्ञापन
खतौली के गांव सिखरेड़ा में स्थित प्राईमरी पाठशाला अध्यापिका द्वारा ईट ढुलाई के बाद शिकायत करने ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बच्चे से ईंट ढुलवाने की शिकायत पर फंसा युवक
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव सिखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका द्वारा बच्चे से ईंटें ढुलवाने की शिकायत करना युवक को भारी पड़ा। युवक के खिलाफ शिक्षक नेताओं के साथ थाने पहुंची शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल किए रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। बाद में पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद अब अफसर पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बृहस्पतिवार को शिक्षक नेताओं के साथ खतौली थाने पहुंची और गांव निवासी शेखर शर्मा पर स्कूल में आकर छेड़छाड़, मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसी समय उक्त युवक भी थाने जा पहुंचा और शिक्षिका पर अपने पांच साल के बेटे से स्कूल समय में निर्माणाधीन कार्य में ईंटें ढुलवाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसे लेकर थाने में मौजूद शिक्षक नेताओं ने हंगामा कर दिया। ऐनवक्त पर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी थाने जा पहुंचे और शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर थाना पुलिस ने बिना जांच के ही शेखर शर्मा के खिलाफ शिक्षिका की तहरीर पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। खास बात यह कि, रिपोर्ट दर्ज होने से पहले पीड़ित युवक शिक्षिका के खिलाफ शिकायती पत्र देकर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी से मिलने तहसील भी पहुंचा, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद ही पीड़ित थाने पहुंचा था, जहां पुलिस ने बिना मामले की जांच किए रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में पूरा मामला सामने आने के बाद अब अफसर पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं।
इन्होंने कहा .......
- सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने खुद को अवकाश पर बताया।
- एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि वे बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर मीटिंग में थे। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
- एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी का कहना है कि जब वे थाने पहुंचे तो वहां काफी शिक्षक मौजूद थे। उनकी शिकायत पर ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी सिटी ने युवक की शिकायत का संज्ञान न होने की बात कहते हुए पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया।