फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man shed while taking bath in Sakhan canal

देवबंद नहर में दोस्तों संग नहाने आया युवक पानी के तेज बाहव में बहा

Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young man shed while taking bath in Sakhan canal
पानी में बहे युवक के परिजनों को संभालते ग्रामीण - फोटो : DEVBAND
साखन नहर में नहाते समय बहा युवक
विज्ञापन

देवबंद। देवबंद की साखन नहर में दोस्तों के साथ नहाने आया युवक पानी में बह गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। भारी बारिश और अंधेरा होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन बीच में ही रोकना पड़ा।
नागल के गांव बसेड़ा निवासी प्रिकुंज त्यागी (22) पुत्र योगेश त्यागी अपने साथी विशाल त्यागी, बिट्टू त्यागी व गौरव त्यागी के साथ रविवार शाम करीब 4.45 बजे साखन नहर में नहाने आया था। पुलिस के मुताबिक चारों युवक साखन से करीब 500 मीटर बास्तम गांव की तरफ नहर के पानी में नहाने उतरे थे। अचानक प्रिकुंज त्यागी पानी के तेज बहाव में बह गया। पहले तो उसके साथियों ने स्वयं ही पानी में प्रिकुंज की तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर करीब 5.15 बजे पुलिस को सूचना दी। इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। सीओ रजनीश उपाध्याय और कोतवाल योगेश शर्मा ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में रहने वाले गोताखोरों की मदद से करीब एक किमी दायरे में युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। तेज बारिश के चलते और अंधेरा होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन बीच में ही रोकना पड़ा। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि प्रिकुंज त्यागी अच्छा तैराक बताया गया है। बन्हेड़ा बैराज से पानी को दूसरी तरफ डायवर्ट कराने के लिए नहरी विभाग के अधिकारियों से कहा है। नहर में पानी का स्तर कम होने पर युवक की तलाश फिर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

साखन नहर पर तैनात होगी पुलिस
देवबंद। साखन नहर में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद कोई सावधानी बरतने के संकेतक नहीं लगे हैं। युवक बेरोकटोक आकर नहर में नहाने लगते हैं। सीओ रजनीश उपाध्याय का कहना है कि अब साखन नहर पर पुलिस को तैनात किया जाएगा। किसी को भी यहां नहाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed