फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   young man and woman died of snakebite

युवक और महिला की सर्प दंश से मौत

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
young man and woman died of snakebite
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी युवक और देवबंद थाना क्षेत्र के गांव सांखला बादल निवासी महिला की सर्प दंश से मौत हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी विकास (21) गत नौ अक्तूबर को अपने घर में सोया था। देर रात उसे घर में घुसे एक सांप ने काट लिया। सांप द्वारा काटने की जानकारी मिलने पर परिजन दो दिन तक उसे स्थानीय डॉक्टर व सपेरों से उसका उपचार कराते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे सोमवार को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उधर, देवबंद थाना क्षेत्र के गांव सांखला बादल निवासी शहजादी (36) को भी सोमवार सुबह सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed