{"_id":"664134e2695a4c771a039ca4","slug":"young-man-absconds-after-killing-his-friend-in-restaurant-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-122165-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रेस्टोरेंट में साथी की हत्या कर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रेस्टोरेंट में साथी की हत्या कर युवक फरार
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव घासीपुरा में रेस्टोरेंट पर मजदूरी करने वाले युवक का शव बंद कमरे मिला। उसका साथी उसकी हत्या कर फरार हो गया। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय आशुतोष पुत्र बच्चन सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड फिलहाल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में मेरठ निवासी अमित राणा के पंजाबी चाप रेस्टोरेंट में कार्य करता था। उसके तीन अन्य साथी सागर निवासी मेरठ, जगदीश निवासी झारखंड, नीरज निवासी नेपाल भी कार्य करते थे। चारों घासीपुरा में किराए के एक कमरे में रहते थे। शनिवार को आशुतोष तथा सागर पांच बजे कमरे पर गए थे। उनके दो अन्य साथी जगदीश और नीरज कार्य समाप्त करके देर शाम जब कमरे पर पहुंचे, तो बाहर का ताला लगा हुआ था। उन्होंने सोचा कि कहीं घूमने के लिए चले गए होंगे। वे वापस जाकर रेस्टोरेंट में में सो गए। जब रविवार सुबह उन्होंने कमरे पर जाकर देखा, तो कमरे का ताला लगा हुआ है। उन्होंने कमरे में झांक कर देखा तो वहां आशुतोष का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस तथा होटल मालिक को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर आशुतोष के शव को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं तथा उसका साथी सागर फरार है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक आशुतोष 3 महीने पहले और सागर 15 दिन पहले ही रेस्टोरेंट पर कार्य करने के लिए आया था। जगदीश तीन महीने से और नीरज 3 साल से रेस्टोरेंट पर कार्य कर रहा था। होटल मालिक अमित राणा की तहरीर पर पुलिस ने फरार सागर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।