फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   You have got the vaccine, inspire others too

आपने वैक्सीन लगवाई है, दूसरों को भी प्रेरित करें

Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
You have got the vaccine, inspire others too
रतनपुरी के गांव कल्याणपुर में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती डीएम - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शाहडब्बर गांव में वैक्सीनेशन सेंटर पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन के लिए आए ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया। कहा कि आपने वैक्सीन लगवाई है आप दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य केन्द्र भसाना, अलीपुर अटेरना, कल्याणपुर का भी निरीक्षण किया। कहा कि सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को पूर्ण क्षमता के साथ क्रियाशील किया जाए। अलीपुर अटेरना में क्वारंटाइन सेंटर पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। सीएमओ को हर अस्पताल में तत्काल स्टॉफ की उपलब्धता के साथ डाक्टर की तैनाती व मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ एम एस फौजदार, एसडीएम अजय अम्बष्ट समेत सभी संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रतनपुरी के गांव कल्याणपुर में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कोरोना के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शाहीन चौधरी ने इस केंद्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए आग्रह किया। ग्रामीणों में गांव के बाहर बंद पड़े नवनिर्मित राजकीय इंटर कॉलेज को चालू करवाने की मांग की। मौके पर एसडीएम बुढ़ाना अजय कुमार अंबष्ट, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 5684 लोगों का टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु के 5684 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 5370 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 314 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग में 1056 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed