फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   You can complain about violation of code of conduct on C-Vigil app

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सी-विजिल ऐप पर कर सकते हैं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Fri, 29 Mar 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
You can complain about violation of code of conduct on C-Vigil app
- प्रशासन को 100 मिनट के भीतर करनी होगी कार्रवाई, चुनाव आयोग ऐप के माध्यम से सीधे शिकायत दर्ज करेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए चुनाव आयोग ने सी-विजिल ऐप बनाया है। इस ऐप के माध्यम से सीधे शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। जनमानस के लिए ऐप में ऑडियो, वीडियो, फोटो लोड करने की सुविधा दी गई है।
जिला उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ऐप पर शिकायत के बाद 100 मिनट के भीतर टीम मौके पर पहुंचेगी और शिकायत का निस्तारण करेगी। शिकायत करने के लिए सी-विजिल ऐप इंस्टाल करना होगा। मोबाइल नंबर से लॉग-इन करने के पश्चात फोटो, वीडियो, ऑडियो के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, जिसमें बिना अनुमति के प्रचार करना आदि शामिल है, शिकायत कर सकते हैं। प्रत्येक रिपोर्ट पर अपडेट के लिए एक विशिष्ट आईडी प्राप्त होगी। शिकायत के बाद सूचना जिला नियंत्रण कक्ष में आ जाती है, जहां से इसे फिल्ड यूनिट को सौंपा जाता है।
विज्ञापन

उड़न दस्ता, स्थैतिक निगरानी टीम, रिजर्व टीम आदि इसकी जांच करते हैं। प्रत्येक फील्ड यूनिट में एक जीआईएस आधारित मोबाइल एप्लिकेशन होगा, जिसे सी-विजिल इंवेस्टीगेटर कहा जाता है, जिससे फील्ड यूनिट जीआईएस संकेतों और नेविगेशन तकनीक का अनुसरण करके सीधे लोकेशन पर पहुंच जाती है और कार्रवाई करती है। बाद में इसे निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर भेजा जाता है। इसके अतिरिक्त आम नागरिक जनपद स्तर पर अपनी शिकायत निर्वाचन कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9412210080 एवं 01312436918, 2433023 एवं टोल फ्री नंबर 1950 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed