फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women will contest elections in 15 wards in district panchayat elections

जिला पंचायत 15 वार्डो पर ताल ठोकेगी महिलाएं

Sun, 21 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Women will contest elections in 15 wards in district panchayat elections
जिला पंचायत चुनाव में 15 वार्डों पर ताल ठोकेंगी महिलाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन की ओर से घोषित किए गए आरक्षण के आधार पर जिला पंचायत के 43 वार्डों में से 15 वार्डों में केवल महिलाएं ही ताल ठोक सकेंगी। इनमें तीन एससी महिला, चार ओबीसी महिला और आठ महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिला पंचायत में सात वार्ड एससी और 11 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हुए हैं।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार की सुबह जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण सूची जारी कर दी। विकास भवन, क्षेत्र पंचायत कार्यालयों पर सूची चस्पा कर दी गई। जिले के वार्ड एक, 37 और 43 को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नौ, 11, 30 और 31 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए वार्ड 28, 35, 36 और 40 को आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए जिला पंचायत का वार्ड दो, चार, छह, 21, 27, 39, 41 आरक्षित किया गया है। जिला पंचायत के आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 8, 13, 14, 15, 22, 23, 24, 25 शामिल हैं। इसके अलावा जिला पंचायत के 17 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड तीन, पांच, सात, 10, 12, 16, 17, 18, 19, 20, 26, 29, 32, 33, 34, 38, 42 शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 के आरक्षण पर नजर डालें तो जिला पंचायत का वार्ड दो और वार्ड चार, वार्ड 33 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। वार्ड सात, वार्ड 12, वार्ड 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। इसी तरह पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए वार्ड 23, वार्ड 37, वार्ड 38 आरक्षित था। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 16, 17, 18, 20, 26 और 34 आरक्षित था। इसी तरह महिला के लिए वार्ड पांच, छह, 27, 29, 30,31,43 आरक्षित रहा। बाकी वार्ड अनारक्षित रहे थे। इस बार आरक्षण में पूरी तरह बदलाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed