देवबंद। शिक्षक नगर स्थित धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बृहस्पतिवार को हवन व भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान कथा में सहयोगी महिला श्रद्धालुओं को कथावाचक मनोज महाराज ने पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया।
संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथावाचक मनोज महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथा के बीच में प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। बृहस्पतिवार को हवन व भंडारे के बाद कथा को विराम दिया गया। कथावाचक मनोज महाराज ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का जीवन में अनुसरण करने का आह्वान किया। चौधरी जसवीर सिंह व उनकी पत्नी विनिता चौधरी ने मनोज महाराज को अंग वस्त्र, दक्षिणा व फल आदि भेंटकर आभार जताया। इस दौरान भागवत संकल्प लेने वालों में सुशीला, डोली गोयल, ममता वर्मा, नेहा सिंघल, शुभलेश शर्मा, रचना, सीमा, सुमन, बेबी, डा. कांता त्यागी, पूनम कौशिक, रश्मि पुंडीर, सविता व कविता आदि को कथावाचक ने पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया।