{"_id":"63e23b0e444d930299457868","slug":"woman-injured-after-being-shot-in-harsh-firing-muzaffarnagar-news-c-14-1-108884-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला घायल
विज्ञापन
गांव मुजाहिदपुर में घुड़चढ़ी के दौरान युवक कर रहे थे हर्ष फायरिंग
पुसिल ने छह नामजद सहित कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव मुजाहिदपुर में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान छत पर खड़ी महिला गोली लगने से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल के पुत्र की तहरीर पर छह नामजद सहित कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
सोमवार की रात भूपखेड़ी निवासी अमित कुमार की घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी के दौरान गांव के कुछ युवक डीजे पर नाचते हुए तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली अपने मकान की छत से घुड़चढ़ी देख रही महिला सविता (45) पत्नी रामपाल निवासी मुजाहिदपुर को जा लगी। वह गंभीर घायल हो गई। गोली लगने की जानकारी मिलते ही घुड़चढ़ी में नाच रहे युवक मौके से भाग निकले। घायल महिला को तुरंत एसडीएस ग्लोबल अस्पताल मोदीपुरम में भर्ती कराया गया। महिला की आंख के पास गोली लगी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर घुड़चढ़ी में नाच रहे आरोपियों को चिह्नित किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि घायल महिला के पुत्र शिवकुमार की तहरीर पर भूपखेड़ी निवासी माटू पुत्र दिनेश, रोहित पुत्र दिल्लू, आकर्षित पुत्र राधे, गौरव पुत्र धीरज, भूरा पुत्र नरेंद्र और हर्षित पुत्र सुंदर सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।