फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman gang-raped in the garden near the police post

पुलिस चौकी के पास बाग में दंपती को बंधक बनाया, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped in the garden near the police post
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे से सटी गांधीनगर पुलिस चौक के पास बाग में 10 बदमाशों ने दंपती को बंधक बना लिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की। महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जबकि छह आरोपी उसके पति को पकड़े रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो बाल अपचारी सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के जानसठ रोड स्थित एक गांव निवासी मजदूर अपनी 23 वर्षीय पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ गाजियाबाद के पसोंडा में अपने बड़े भाई के परिवार के साथ रहता है। मजदूर की ससुराल गांधी कॉलोनी क्षेत्र से सटे एक गांव में है।
विज्ञापन

मंगलवार को मजदूर अपनी पत्नी और बेटी के साथ गाजियाबाद से अपने घर आया था। बेटी को अपनी मां के पास छोड़कर दोपहर के समय वह पत्नी को लेकर ससुराल चला गया। रात करीब आठ बजे बेटी के रोने की जानकारी मिली तो दंपती उसे लेने के लिए चल दिए। निर्माणाधीन नाले के कारण ई-रिक्शा आगे नहीं जा सकी, जिस वजह से दोनों पैदल ही चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा बाईपास से पहले बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने उन्हें आतंकित कर पकड़ लिया और ं हाईवे की सर्विस रोड किनारे बाग में ले गए। मजदूर को बांध कर डाल दिया और इसके बाद महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आधा दर्जन युवक बाग व इधर उधर घूमकर निगरानी करते रहे। वारदात के बाद किसी तरह पीड़ित दंपती ने पुलिस को सूचना दी तब आनन-फानन में ही पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू की। सीओ हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मंडी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व मदद करने का मामला दर्ज कर लिया।
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें दो बाल अपचारी है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed