{"_id":"613e3d328ebc3ebd6b0d101c","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-baseda-muzaffarnagar-news-mrt555922981","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसेड़ा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसेड़ा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसेड़ा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव बसेड़ा में शनिवार रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव कसोली निवासी सतपाल ने बेटी रीनू की शादी करीब नौ साल पूर्व गांव बसेड़ा निवासी विपिन के साथ की थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। शनिवार रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना पर रविवार सुबह परिजन कसोली से रीनू की ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने शव व गर्दन पर चोट के निशान देखकर महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही महिला से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी, जिसकी मांग पूरी नहीं होने पर उसकी मारपीट के बाद हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। इस मामले में पिता सतपाल ने आरोपी पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर कृष्णा विश्नोई का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।