फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman cooking food in the kitchen was killed with a sharp weapon

रसोई में खाना बना रही महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या

Thu, 30 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman cooking food in the kitchen was killed with a sharp weapon
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के कैलाशनगर में महिला की हत्या के बाद जांच करते सीओ बुढ़ाना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के मजरा कैलाशनगर में बुधवार रात हुई वारदात
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कब्जे में लेने दिया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरा के मजरा कैलाशनगर में रसोई में खाना बना रही उर्मिला (65) की पीछे से धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। मृतका मकान गांव के बाहरी छोर पर है, इसके चलते पुलिस और ग्रामीण रात में जंगल में हत्यारे की तलाश कर रहे थे।
उर्मिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और बुधवार रात वारदात के वक्त वह घर पर अकेली थी। उनका बड़ा बेटा राजू गांव में दूध की डेयरी पर और छोटा बेटा संदीप उर्फ छोटू किसी काम से सिकंदरपुर गांव गया था। छोटा बेटा घर लौटा तो घटना का पता चला। महिला रसोई में मृत पड़ी थी और खून बहकर आंगन तक पहुंच गया था। रसोई में गैस चल रही थी रोटी भी तवे पर थी। मृतका के हाथों पर भी चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वृद्धा पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की वजह में उलझी पुलिस
रतनपुरी। बुजुर्ग महिला उर्मिला से किसी की क्या रंजिश हो सकती है? यही सवाल पुलिस और ग्रामीणों के जेहन में है। हमलावर रसोई तक पहुंचा, जिससे यह भी संभव है कि वह घर में पहले से आता जाता रहा हो। जिस तरह वारदात अंजाम दी गई, उससे साफ है कि कातिल ने पहले से ही योजना बनाकर रखी थी। बुजुर्ग घर में अकेली मिली तो उसने वार कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतका उर्मिला के पति सतपाल सिंह का कई साल पहले निधन हो गया था। वह अपने तीन बेटों के साथ घर में रह रही थी। उसका घर गांव के बाहरी छोर पर है। घर के एक तरफ बाग भी है। पुलिस बाग में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। घर की चारदीवारी भी बड़ी नहीं है। पुलिस की फोरेंसिक जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए।
चूल्हे पर तवा और जलती मिली गैस
पुलिस मौके पर पहुंची तो तवा चूल्हे पर रखा था और गैस भी चालू थी। परांत में रोटी बनाने के लिए आटा भी तैयार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed