फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman and two children died on Panipat-Khatima highway

पानीपत-खटीमा हाईवे पर महिला व दो बच्चों की मौत

Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman and two children died on Panipat-Khatima highway
अफसाना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पानीपत-खटीमा हाईवे पर महिला व दो बच्चों की मौत
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा हाईवे पर निराना के पास रविवार दोपहर सड़क पर पड़ी रोड़ी बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले बैठी। बाइक का टायर फिसलने पर सड़क पर गिरी महिला व उसके दो बच्चों की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए है।
जानसठ निवासी चिनाई मिस्त्री उम्मेद की रिश्तेदारी सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव निराना में है। उम्मेद का 30 वर्षीय बेटा शोएब अपनी बुआ मवाना निवासी 35 वर्र्षीय अफसाना पत्नी रियाजुद्दीन व उनके 9 वर्षीय आहद व 12 वर्षीय अश्मी के साथ शनिवार को सिखेडा के गांव निराना निवासी आरिफ के घर आया था। रविवार दोपहर यह चारों बाइक पर निराना से घर वापस जा रहे थे। जानसठ मार्ग पर जाने के लिए शोएब ने जैसे ही बाइक घुमाई, तभी सड़क पर पड़ी रोड़ी पर बाइक का टायर फिसल गया, और बाइक पर पीछे बैठी अफसाना व उसके दोनों बच्चे सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

इसी बीच मुजफ्फरनगर से जानसठ की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे तीनों मां बेटों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं शोएब भी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने अफसाना, अश्मी व आहद को मृत घोषित कर दिया। सोएब को उपचार दिया जा रहा है। सूचना देने पर मृतक व घायल के परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल पर जा पहुंचे थे। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

असमी।

असमी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आहद।

आहद।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed