फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will not be unfair: Balian

नाइंसाफी नहीं होगी : बालियान

Mon, 06 Aug 2018 12:16 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 06 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Will not be unfair: Balian
invastgation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पुलिस प्रशासन छात्र की मर्डर मिस्ट्री का शीघ्र खुलासा करके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा का अहसास कराए। उन्होंने कहा कि परिजन यदि चरथावल पुलिस से संतुष्ट नहीं है, तो तफ्तीश दूसरे थाने भेजवा दी जाएगी। रविवार को सांसद डॉ. संजीव बालियान सैदपुर कलां में मृत छात्र हर्ष पाल के घर पहुुंचे।
विज्ञापन


उनके समक्ष मृतक छात्र की मॉ ममतेश ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या करने वाले कातिल चाहिए। मां और भाई सौरभ ने पुलिस पर हर्ष के लापता होने के बाद से ही हीलाहवाली का आरोप मढ़ा। सवाल किया कि साजिशकर्ताओं ने अलावलपुर चौकी के पास खेत में गड्ढा क्यों खुदवाया था। इसके बाद आरोपियों ने मिलीभगत कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बदलवा डाला। परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत नजर आए।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि छात्र की हत्या को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। डाक्टरों ने आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कारण जानने के लिए विसरा परीक्षण को भेजा है। छात्र होनहार था। उसके परिवार के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी करने के बाद माना कि छात्र की मौत सामान्य नहीं है। इसमें जरूर साजिश है। एसओ पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई में सुस्ती नहीं बरतें, बल्कि खुलासे में तत्परता दिखाएं। साथ ही परिजन पुलिस का सहयोग करें, ताकि खुलासा होने में आसानी हो। यदि चरथावल थाना पुलिस से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है, तो विवेचना किसी अन्य थाने से करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसके अलावा एसओ विंध्याचल तिवारी ने पीएम करने वाले चिकित्सक की ऑडियो भी सांसद के सामने परिजनों को सुनवाई। जिसमें एसओ ने मौत का कारण अस्पष्ट होने पर डाक्टर से काफी सवाल जवाब किए हैं। सांसद ने घटनास्थल को भी देखा। चरथावल चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, अजय वर्मा, मा. मामचंद कसौली, प्रवीण राणा, मनीष गर्ग, अनुज त्यागी, मिथुन त्यागी, सचिन धीमान, प्रशांत त्यागी, राकेश मलिक, कूडेपाल आदि मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed