{"_id":"65a7d6f94630e4a388098384","slug":"will-decide-on-agitation-in-prayagraj-camp-malik-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-15321-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के शिविर में करेंगे आंदोलन पर फैसला : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के शिविर में करेंगे आंदोलन पर फैसला : मलिक
विज्ञापन
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में गन्ना आंदोलन पर निर्णय किया जाएगा। किसान अपने हक के लिए आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर गुरु गोविन्द सिंह की जयंती भी मनाई गई। संभल के जिलाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा और गौतमबुद्धनगर से दिनेश शर्मा धरने पर पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि हम कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहते, जिससे नागरिकों को कोई दिक्कत न हो। राम मंदिर के कार्यक्रम में कोई व्यवधान नहीं चाहते, अन्यथा हम सड़क जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
प्रयागराज में राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से 29 जनवरी तक होगा, अगर सरकार किसानों के गन्ने का उचित मूल्य तय नहीं करती तो वहीं से बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी और युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने विचार रखे। अध्यक्षता ईश्वर सिंह और संचालन अंकित चौधरी ने किया। इस मौके पर चौधरी उधम सिंह, महक सिंह, अवनीश, पवित अहलावत, मुर्तजा बालियान, सुभाष मलिक, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र रावल, अनुज अहलावत, अंकित जावला ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री के नाम गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए मांगपत्र एसडीएम को सौंपा गया।