फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wife was suspected in the murder of the financier

फाइनेंसर की हत्या में पत्नी पर जताया गया शक

Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wife was suspected in the murder of the financier
मोरना। फाइनेंसर प्रवीण की हत्या में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रवीण के बड़े भाई की ओर से पति-पत्नी के विवाद में हत्या करने का शक जताते हुए यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस पत्नी समेत कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव छछरौली निवासी तीर्थवीर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके छोटे भाई प्रवीण का अपनी पत्नी स्वीटी के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते वह दो साल से मोरना में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। बुधवार रात उसका भाई जानसठ रोड स्थित यदुवंशी मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गया था। इसी दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। शक जताया गया है कि भाई की हत्या पत्नी स्वीटी के साथ विवाद के चलते ही की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पत्नी सहित कई युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed