फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wife refused to accompany him; husband's body found outside in-laws' house.

Muzaffarnagar News: पत्नी ने साथ जाने से किया इन्कार, ससुराल के बाहर मिला पति का शव

Thu, 25 Jun 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wife refused to accompany him; husband's body found outside in-laws' house.
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के झबरपुर गांव में अपनी पत्नी को लेने आए उत्तराखंड के गोरधनपुर गांव निवासी शिवराज उर्फ बिट्टू (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों ने पत्नी को भेजने से इन्कार कर दिया था, जिसके बाद शिवराज अपने घर के लिए वापस चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

निजी कंपनी में नौकरी करने वाले शिवराज की पत्नी रूपा कुछ दिनों से अपने मायके झबरपुर में रह रही है। मंगलवार को शिवराज अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। ससुराल वालों ने पत्नी को कुछ दिन बाद में भेजने की बात कही, जिस पर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद शिवराज देर शाम वापस चला गया था।
विज्ञापन

राहगीरों ने सूचना दी कि गांव के बाहर सड़क पर शिवराज पड़ा हुआ है। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक आठ साल का बेटा भी है। प्रभारी चिकित्सक सुमित कुमार ने बताया कि मृतक ने किसी जहरीले या नशीले पदार्थ का सेवन किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

मृतक के ससुरालियों को भी नहीं मालूम कि घटना कैसे हुई है। कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - विनय द्विवेदी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed