फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the youth reached home, the families got peace

लाड़ले घर पहुंचे तो परिवारों को मिला चैन

Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
When the youth reached home, the families got peace
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड घूमने गए एसडी इंजिनियरिंग के तीस छात्र सकुशल घर पहुंच गए है। उनके घर पहुंचने पर परिजनों को चैन आया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिजन घबराए हुए थे। छात्रों ने बताया कि पलभर में ही गाड़ी हादसे का शिकार हुए। किसी को भी यह अंदेशा नहीं था। हादसे के बाद छात्र संयम दिखाते हुए गाड़ी से बाहर निकले।
विज्ञापन

एसडी इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र आर्यन शर्मा, आर्यमन बालियान, मनु जैन, कुमारी वारिसान, प्रणव कुमार सहित तीस छात्र दो दिन पहले उत्तराखंड के मसूरी कैंप्टीफाल घूमने गए थे। वहां से बृहस्पतिवार रात में यह सभी अपनी बस में वापस आने के लिए चले थे। किंग्रेग मार्ग पर कुंज भवन के पास बस का ब्रेक फेल होने से बस सड़क पर खड़ी कार में टक्कर मारने के बाद सड़क से बाहर लटक गई थी। इस हादसे में आर्यन शर्मा, आर्यमन बालियान, मनु जैन, कुमारी वारिसान, प्रणव कुमार को चोट आई थी। सूचना पाकर उत्तराखंड के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने यह सूचना कालेज के डायरेक्टर एसएन चौहान को रात में ही दी थी। बताया गया कि इसके बाद हादसे की सूचना छात्रों के परिजनों को दी थी। तब उनमें चिंता बन चली थी। सभी अपने बच्चों की कुशलता के बारे में जानकारी करने में जुट गए थे। उपचार कराने के बाद सभी छात्र उत्तराखंड प्रशासन की मदद से शुक्रवार अलसुबह अपने घर पहुंचे। तो परेशान परिजनों को चैन आया। कालेज के डायरेक्टर एसएन चौहान ने बताया कि यह छात्रों का व्यक्तिगत टूर था। कौन कौन बच्चा टूर पर गया था, उन्हें यह जानकारी नहीं है। लेकिन हादसे के बारे में उन्हें रात में सूचना मिली थी। सभी बच्चें अलसुबह सकुशल अपने घर पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed