फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   weather news

Muzaffarnagar News: ठंड बढ़ी, दिन का तापमान 1.3 डिग्री लुढ़का

Wed, 07 Jan 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
weather news
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार दिन का तापमान 1.3 डिग्री नीचे जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहर से पहले आसमान से कोहरा साफ हो गया। वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हई।
विज्ञापन

सोमवार रात रात का तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को मौसम में काफी परिवर्तन रहा। धूप नहीं निकली और सुबह के समय ठंड के कारण बाजार में भी अधिक भीड़ नहीं रही। दिन का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़कर 245 पर पहुंच गया। उधर, ठंड के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों में बुधवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

----
लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रही सर्दी

मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ ही रही है। जिस कारण आम लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। दिन और रात का तापमान बार-बार नीचे जाने से बच्चों को कोल्ड डायरिया होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ठंड और शीत लहरसे प्रभावित मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिनमें श्वांस और कोल्ड डायरिया से पीड़ित लोगों की तादाद काफी अधिक है। मंगलवार को ओपीडी में 1200 से अधिक मरीज पहुंचे। जिनमें सर्वाधिक निमोनिया, अस्थमा और सांस सहित घबराहट एवं पेट दर्द से पीड़ित रोगी शामिल रहे। सर्दी के कारण हालत बिगड़ने पर पांच से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप रंजन ने बताया कि ठंड का प्रभाव बच्चों पर सर्वाधिक देखने को मिल रहा है। बच्चों को ठंड में गर्म कपड़ों में ढांप कर रखना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम सहित अन्य ठंडी और खट्टी चीजों का परहेज जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed