फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water connection is not even available in the extended area

पानी का कनेक्शन नहीं मिलता विस्तारित क्षेत्र में

Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water connection is not even available in the extended area
मुजफ्फरनगर की आदर्श कॉलोनी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पानी का कनेक्शन तक नहीं मिलता विस्तारित क्षेत्र में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की विस्तारित आदर्श कालोनी, देवपुरम, अंकित विहार, बचन सिंह कालोनी आदि ऐसी कालोनी है, जिनमें यह नहीं पता लग पाता कि यह शहर में हैं या गांव में। इन कालोनियों में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। अधिकतम लोग सबमर्सिबल से ही पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।
आदर्श कालोनी के उत्तर और दक्षिण का हिस्सा नगर पालिका में है। कोई बाहरी व्यक्ति यह कह भी नहीं सकता कि यह शहर से बाहर होगी। भोपा रोड पर एसडी कॉलेज के ठीक सामने बसी है यह कालोनी। कालोनी को बसे भी काफी समय हो चुका है। इस कालोनी में कुछ लोगों ने तो नगर पालिका से किसी तरह कनेक्शन ले लिया है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसी गलियां है जिनमें पाइप लाइन हीं नहीं है। यहां बसने वाले अधिकतम लोगों ने अपने घरों में सबमर्सिबल लगा रखे हैं। सरवट गांव में आने वाली इन कालोनियों में कुछ घरों में ग्राम पंचायत ने आपूर्ति की है। देवपुरम, अंकित विहार, बचन सिंह कालोनी में हालात यह है कि लंबे समय से पानी की समस्या का निदान नहीं हो पाया है। यहां के लोग अपने आपको शहर का बताते हैं, लेकिन सुविधा गांव की ही मिलती है।
विज्ञापन

देवपुरम निवासी आलोक कुमार का कहना है कि जब हम लोगों ने मकान बनाया तो सब मर्सिबल के अलावा कोई विकल्प ही नहीं था। उनकी गली में ज्यादातर लोग इसी विकल्प को अपना रहे हैं। गांधी कालोनी से सटे कुछ घरों में जरूर नगर पालिका के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श कालोनी के डॉ महावीर सिंह का कहना है कि उन्हें मकान बनाए दो दशक हो गए हैं, अभी भी यह कालोनी गांव में ही है। शहर से जुड़ा हिस्सा है। आम जनता को पानी के कनेक्शन के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है।

ऐसे तो भूगर्भ जल होगा प्रभावित
शहर की बाहरी कालोनियों के लोग जिस तरह सबमर्सिबल का प्रयोग कर पानी की बर्बादी कर रहे हैं, यह आने वाले समय के लिए सीधा खतरा है। टंकी के पानी का प्रयोग एक सीमा तक होता है। सबमर्सिबल का अधिक पानी बर्बाद होता है। देश में भूगर्भ जल की जो समस्या बढ़ रही है यह उसे अधिक बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed