{"_id":"6387ab2f3bed014d8e3289f0","slug":"voting-rights-of-13-members-abolished-muzaffarnagar-news-mrt615879070","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : 13 सदस्यों का मतदान का अधिकार समाप्त, अब चुनाव में नहीं डाल सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : 13 सदस्यों का मतदान का अधिकार समाप्त, अब चुनाव में नहीं डाल सकेंगे वोट
Thu, 01 Dec 2022 05:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:53 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर समाचार : 13 सदस्यों का मतदान का अधिकार समाप्त हो गया है। अब ये चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Flickr
विस्तार
बार एसोसिएशन बुढ़ाना के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। बार एसोसिएशन बुढ़ाना में 152 सदस्य हैं। सीओपी नंबर न होने के कारण 13 अधिवक्ता चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे। एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि वोटर लिस्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन बुढ़ाना का वार्षिक चुनाव दिसंबर के महीने में होना प्रस्तावित है। चुनाव के लिए बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने प्रक्रिया आरंभ कर दी है। बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बार के सदस्यों के वोट डालने के अधिकार को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के महासचिव विश्वास त्यागी ने बताया कि बार में कुल 152 सदस्य हैं। 13 सदस्यों के पास सीओपी नंबर नहीं है। सीओपी नंबर न होने के कारण उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं होगा। चुनाव में केवल 139 बार के सदस्य ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें
महासचिव ने बताया कि चुनाव हेतु वोटर लिस्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा। बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष विनय बालियान व महासचिव सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह