फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vishnu's house destroyed due to negligence of employees

कर्मचारियों की लापरवाही से उजड़ा विष्णु का घर

Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vishnu's house destroyed due to negligence of employees
मुजफ्फरनगर :::::: पाइप लाइन हादसे में मृतक युवक शव को महावीर चौक पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन और अन्य ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- भोपा रोड पर चल रहे कार्य से पहले नहीं बरते गईं सावधानियां
विज्ञापन

- प्रेशर चेक करने के दौरान मार्ग के दोनों और नहीं रोके गए थे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का पाइप डालते वक्त हुए हादसे में ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही रही। प्रेशर चेक करने के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों को नहीं रोका गया। वाहन चालकों को जानकारी ही नहीं थी कि प्रेशर चेक किया जा रहा है। कर्मचारियों की लापरवाही से विष्णु की मौत हो गई और परिवार उजड़ गया। नाराज लोगों ने महावीर चौक पर हंगामा किया।
शहर में आईजीएल की पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। भोपा रोड के काम की जिम्मेदारी अवनीश कंस्ट्रक्शन को दी गई है। सोमवार रात भोपा रोड पर 125 मिमी का एमडीपीई डालने के बाद प्रेशर डालकर चेक किया जा रहा था। ऐसे मामलों में पाइप को स्कुईजीर मशीन से दबाया जाता है, ताकि पाइप इधर-उधर न भागे। सवाल यह है कि पाइप स्कुईजीर मशीन में दबाया गया था या नहीं। रात के समय कर्मचारी पाइप को मशीन में दबाने के बजाए खुले में छोड़कर चेक तो नहीं कर रहे थे। सवाल यह भी है कि प्रेशर चेक करने के दौरान मार्ग के दोनों और कर्मचारियों क्यों नहीं खड़े किए गए थे। बाइक सवार विष्णु को जानकारी ही नहीं थी कि आगे पाइप लाइन का प्रेशर चेक किया जा रहा है। वह अपने घर लौट रहा था, लेकिन इसी बीच मौत ने उसे दबोच लिया। नाराज परिजनों ने हंगामा किया और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार कंपनी द्वारा अप्रशिक्षित मजदूरों को रखा हुआ है जिस कारण यह हादसा हुआ और उनके बेटे की जान चला गई। उधर, आईजीएल के मुख्य प्रबंधक राजकुमार का कहना है कि ठेकेदार कंपनी से कार्य कराया जा रहा है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे बेटे की जान गई, परिवार को जिंदगी भर का गम
शहर की बचन सिंह कालोनी गली नंबर छह में रहने वाले ब्रजपाल सिंह के चार बेटे थे। दो बेटे हरिद्वार में नौकरी करते है और दो बेटे मोनू व विष्णु शहर में रहकर मेहनत मजदूरी कर माता पिता की सेवा करते थे। मोनू की शादी कई साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा व बेटी है। लगभग डेढ़ साल पहले मोनू की हादसे की मौत हो गई। तब उसकी पत्नी की शादी विष्णु से करा दी थी। विष्णु की पत्नी गर्भवती है। कुछ दिन पहले मोनू की मौत हुई और अब विष्णु की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली बीमा की रकम
मोहल्लावासियों ने बताया कि मोनू की हादसे में मौत हुई थी। उसके बीमा की रकम अभी तक परिजनों को नहीं मिली है। अब यह हादसा हुआ है। इससे तो परिवार पूरी तरह से टूट गया है।
खुशी-खुशी घर के लिए निकला था विष्णु
विष्णु सोमवार रात प्रकाश चौक के पास रिषि स्वीट्स में नौकरी करता था। वह रोजाना की तरह हंसी खुशी काम पर गया था। उसने या फिर परिजनों ने सोचा न था कि ऐसा हादसा भी हो सकता है। हादसे से पूरा परिवार स्तब्ध है।
दूसरा युवक कौन था
मृतक विष्णु के भाई संजीव का कहना है कि घर आते समय उसके भाई से एक युवक ने बाइक पर लिफ्ट ली थी। हादसे में उसे मामूली चोट थी। पुलिस की मदद से उसने घायल विष्णु को जिला अस्पताल पहुंचाया था। युवक कौन था इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
------------------------
गैस पाइप लाइन बिछाने में बरती जा रही लापरवाही
शहर में जगह-जगह पाइप लाइन बिछाने के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। पालिका की बोर्ड बैठक में भी मुद्दा उठ चुका है।
------------------------
यह कराया मुकदमा दर्ज
मृतक विष्णु के भाई संजीव ने लिखाया कि उसका छोटा भाई विष्णु ऋषि स्वीट्स पर काम करने 27 जून की रात लगभग साढे़ ग्यारह बजे घर आ रहा था। रास्ते में राम स्वीट के सामने इंद्रप्रस्थ गैस कंपनी का कार्य चल रहा था। अचानक से गैस पाइप फटने के कारण विष्णु के सिर में वहां से निकलते समय सिर में लोहे की रॉड लगने से मृत्यु हो गई। इंद्रप्रस्थ गैस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही से कार्य किया जा रहा था। जिससे मेरे भाई के साथ यह घटना हुई।

------------------------
मिलेगा मुआवजा, लापरवाही की होगी जांच : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हादसा दुखद है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed