फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Viral is gripping people, 3623 people were treated in Arogya Melas

Muzaffarnagar News: लोगों को जकड़ रहा वायरल, आरोग्य मेलों में 3623 का उपचार

Mon, 07 Apr 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Viral is gripping people, 3623 people were treated in Arogya Melas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अप्रैल माह शुरू होते ही लोगों को गर्मी सताने लगी है। इस मौसम में लोगों को वायरल बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त की बीमारी भी जकड़ रही है।
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। रविवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर तीन हजार से अधिक रोगियों ने उपचार पाया। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं।
जिले के 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में 3623 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 1309 पुरुष, 1412 महिलाएं और 902 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें 607 मरीज त्वचा और 909 मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, अन्य रोग से पीड़ित रहे। चिकित्सकों की ओर से सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

बताया कि गर्मी का मौसम है, जिस कारण वायरल बुखार भी लोगों को घेर रहा है। गर्मी आने से संचारी रोगों के संक्रमण की भी आशंका है। आरोग्य मेले में मधुमेह, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed