फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers panicked due to two incidents in three hours

तीन घंटे में दो वारदातों से दहले ग्रामीण

Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers panicked due to two incidents in three hours
तीन घंटे में दो वारदात से सहमे ग्रामीण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। तीन घंटे के भीतर अपने घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध हालात में लापता हुए दो बच्चों के साथ हुई वारदात से ग्रामीण सकते में हैं। दोनों घटनाओं को अंजाम देने का आरोपी गांव का ही अधेड़ है। आरोपी ने शराब के नशे में घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं, आरोपी जबरसिंह के साथ ही पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी थाने में ही मौजूद रहकर मुख्य हत्यारोपी के साथ ही हिरासत में लिए गए अन्य लोगों से भी पूछताछ की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार को महज तीन घंटे के भीतर कक्षा-चार के छात्र के साथ ही चार साल का बच्चा भी घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया। ग्रामीणों ने तलाश की तो चार साल का बच्चा लहूलुहान हालत में मिला, जिसके साथ कुकर्म किया गया था। इस मामले में ग्रामीणों ने मौके पर ही अधेड़ जबर सिंह को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शराब के नशे में धुत्त था। वहीं, इसके कुछ देर बाद ही गांव के जंगल से कक्षा-चार के छात्र की लाश मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे होने के चलते उसके साथ भी कुकर्म की आशंका जताई गई। एक साथ दो मासूमों के साथ हुई घटनाओं से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों घटनाओं में अधेड़ के शामिल होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी भी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच-पड़ताल की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात तक एसपी सिटी खतौली में ही कैंप किए हुए थे। वहीं, आरोपी जबरसिंह के सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

छात्र का शव मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार सुबह स्कूल से आने के बाद लापता हुए कक्षा-चार के छात्र की तलाश के दौरान परिजन व ग्रामीणों को उसकी लाश गांव के जंगल में मिली। शव के हाथ-पैर एक रस्सी से बंधे हुए थे और गले में भी रस्सी से फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई थी। मासूम की लाश मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे का शव देख पूरे परिवार की हालत खराब हो गई। मां तो रोते-रोते कई बार अचेत हुई, जिसे बमुश्किल अन्य महिलाओं ने संभाला। छात्र के पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं, जिनके परिवार में तीन बेटे व सबसे छोटी बेटी है। इनमें मरने वाला छात्र दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed