फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers caught mini truck laden with government wheat in village Barsu

गांव बड़सू के ग्रामीणों ने राशन के गेहूं से भरा टाटा मैजिक पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 16 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught mini truck laden with government wheat in village Barsu
रतनपुरी पुलिस ने गेहूं से भरा टाटा मैजिक से भरा गेहूं पकड़ा। - फोटो : KHATAULI
ग्रामीणों ने सरकारी गेहूं से लदा मिनी ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव बड़सू रजबहे पटरी से ग्रामीणों ने राशन के गेहूं से लदा मिनी ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बड़सू में सोमवार की सुबह रजबहे पटरी पर एक टाटा मैजिक में गेहूं के कट्टे लदे देखकर ग्रामीणों ने चालक को रोक लिया। चालक फरमान ने बताया कि उक्त गेहूं बड़सू राशन डीलर प्रेमवती का है। जिसे वह खतौली अनाज मंडी लेकर जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मिनी ट्रक को चालक सहित पकड़कर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले की सूचना पूर्ति विभाग को दी। सूचना पर पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह और पूर्ति निरीक्षक अनिल शर्मा की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पूर्ति विभाग की टीम ने पकड़े गए गेहूं के संबंध में जांच पड़ताल की। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि उक्त मैजिक में 13 क्विंटल गेहूं मिला है। उन्होंने ने बताया कि उक्त बरामद गेहूं के संबंध में आरोपी राशन डीलर प्रेमवती के स्टॉक आदि की जांच की गई, जिसमें कुछ अनियमितता मिली हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने घटतौली की भी शिकायत की, जिसकी जांच की गई। जांच के उपरांत रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई है। उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के उपरांत ही राशन डीलर के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र के गांव बड़सू में राशन डीलर के यहां से अनाज मंडी में ले जाए जा रहे गेहूं बरामद हुआ था। जिसके लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति विभाग की टीम को जांच हेतु भेजा गया था। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed