{"_id":"65a7d626f2f31c642c0559ce","slug":"villagers-are-getting-benefits-of-schemesvillagers-are-getting-benefits-of-schemes-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-15319-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
-कार्यक्रम में बोले केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं व योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनकी सरकार किसान, गरीब, महिलाओं व युवाओं के हित में कार्य कर रही है।
गांव गढ़मलपुर सागड़ी व रायपुर अटेरना में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। समारोह में विशेष प्रतिभावान विद्यार्थियों, नौकरी पेशा व खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बांटे। लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र का वितरण किया। बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, गरीब, महिलाओं व युवाओं के हित में कार्य कर रही है। स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं को सभी ग्रामीणाें तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान जितेन्द्र मलिक ने बताया कि मेधावियों को सम्मानित किया गया। रायपुर अटेरना में गांव के तालाब के सुंदरीकरण के लिए 35 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी, मनोज, प्रमोद शर्मा, सुनील सैनी, चरण सिंह, बबलू सैनी, मुकेश, अजय व विजय आदि मौजूद रहे।