{"_id":"60fdad058ebc3e585832f6c9","slug":"villager-dies-due-to-electrocution-in-village-saidpura-muzaffarnagar-news-mrt549018118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सैदपुरा में करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सैदपुरा में करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सैदपुरा में करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव सैदपुरा में रविवार शाम घर में लगी कुट्टी मशीन में चारा काट रहे ग्रामीण को अचानक हुए फॉल्ट से उतरे करंट ने चपेट में ले लिया। पास मौजूद बेटे ने पिता को बचाने का प्रयास किया, तो वह भी बुरी तरह झुलस गया। दोनों को परिजन सीएचसी ले गए, जहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी कृष्णपाल (50) रविवार शाम करीब 6.30 बजे घर में पावर मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक दरवाजे पर लगे मशीन के मीटर में फॉल्ट हो गया, जिससे पूरी चारा मशीन में भी करंट दौड़ गया। इसके चलते चारा काट रहा कृष्णपाल करंट की चपेट में आकर वहीं चिपका रह गया। पास ही मौजूद उसके बेटे अनुज ने पिता को करंट से चिपका देख उसे छुड़ाने का प्रयास किया, तो वह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह लाइन बंद कर दोनों को करंट से छुड़ाया और उन्हें तत्काल बघरा सीएचसी ले गए। वहां से दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे अनुज की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।