फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vegetable seller's son raised the value of the district

सब्जी विक्रेता के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान

Sun, 19 Jun 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller's son raised the value of the district
इंजीनियर बनने का सपना है रमन प्रजापति का
विज्ञापन

डीएवी के छात्र ने जिले में इंटर में पाया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र रमन कुमार प्रजापति ने इंटरमीडिएट में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसने पीसीएम में 500 में से 438 अंक प्राप्त किए है। रमन का सपना इंजीनियर बनना है।

रमन ने बताया कि वह अलमासपुर गांव के गरीब परिवार से आता है। उसके पिता रेहडे़ पर सब्जी बेचने का काम करते हैं। माता घरेलू महिला है। हम तीन भाई हैं। तीनों पढ़ रहे हैं। एक भाई बीकॉम कर रहा है, दूसरा आईटीआई। उसने पीसीएम से इंटर की है। पैसे न होने की वजह से वह केवल केमिस्ट्री का ही ट्यूशन कर पाया। उसकी मदद विद्यालय के शिक्षकों ने ही की है। उसने घर पर ही दिन रात मेहनत कर तैयारी की। उसका सपना इंजीनियर बनना है। उसकी बड़ी समस्या कोचिंग के लिए पैसे नहीं होना है। उसकी सफलता का श्रेय उसके पिता वेदपाल और मां निर्मला के साथ ही कॉलेज के शिक्षकों को हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने उपलब्धि पर रमन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed