{"_id":"62ae293523b4ac03a61901f4","slug":"vanshika-wants-to-do-social-service-by-becoming-an-ias-khatauli-news-mrt593349859","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंशिका की चाहत आईएएस बनकर समाज सेवा करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंशिका की चाहत आईएएस बनकर समाज सेवा करना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा ने जनपद में छठा स्थान प्राप्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव खानपुर की रहने वाली किसान परिवार की बेटी वंशिका चौधरी ने मीरापुर दलपत तिसंग के चौधरी चंदन सिंह जनहितकारी इंटर कॉलेज के हाईस्कूल परीक्षाफल में 90.50 अंक प्राप्त कर जनपद में छठा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंशिका के पिता कौटिल्य देव चौधरी किसान है। उनके पास 20 बीघा भूमि है। उसका कहना है कि वह यूपीएससी परीक्षा पास करके आमजन की सेवा करना चाहती है। बताया कि वह प्रतिदिन 8-9 घंटे पढ़ाई करती थी। वह कॉलेज में स्कूल बस से ही जाती रही है। उसे बैडमिंटन खेलना पसंद है। छात्रा ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया। बेटी की कामयाबी से पिता किसान कौटिल्य देव चौधरी, गृहिणी माता कविता चौधरी को नाज है। दादा चौधरी विजयपाल सिंह और दादी विमला देवी भी अपनी पौत्री की कामयाबी को लेकर बेहद खुश है। परिजनों ने मिठाइयां बांटी। परिवार में बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।