{"_id":"647500560a72716f540a39c6","slug":"vande-bharat-express-train-arrived-for-the-first-time-passengers-appeared-happy-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-989-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पहली बार पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री दिखाई दिए खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पहली बार पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री दिखाई दिए खुश
Tue, 30 May 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रीयों को लेकर पहुची वदे भारत ट्रेन।
मुजफ्फरनगर। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह पहली बार देहरादून से चलकर मुजफ्फरनगर पहुंची। इस ट्रेन में मुजफ्फरनगर निवासी एक यात्री ने सफर का आनंद लिया जबकि मुजफ्फरनगर से तेरह लोगों ने आनंद विहार तक यात्रा करने के लिए आरक्षण कराया था। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री प्रसन्न दिखाई दिए।
देहरादून से आनंद विहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन वंदे भारत लोगों में ट्रेन में यात्रा करने के लिए उत्सुकता जागरूक कर रही है। एक सप्ताह पहले ट्रेन के उद्घाटन वाले दिन हजारों लोगों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर ट्रेन का भव्य स्वागत किया था। सोमवार आज पहले बार यात्रियों को लेकर यह ट्रेन मुजफ्फरनगर सुबह दस बजकर ग्यारह मिनट पर पहुंची और दो मिनट बाद रवाना हो गई।
इस ट्रेन में मुजफ्फरनगर से तेरह यात्रियों ने सफर शुरू किया। जबकि एक यात्री देहरादून से मुजफ्फरनगर पहुंचा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री प्रसन्न दिखाई दिए। कुछ यात्री हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। शाम के समय यह ट्रेन आनंद विहार से वापसी में सात बजकर बीस मिनट पर पहुंचकर दो मिनट बाद देहरादून के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन को देखने पहुंचे लोग
दे भारत ट्रेन को लेकर लोगों में उत्सुकता हैं। सोमवार को सुबह पहले बार ट्रेन यात्रियों को लेकर पहुंची तो ट्रेन को देखने के लिए लोग रेलवे स्टेशन पर एकत्र हो गए। जब तक ट्रेन नहीं गई तब तक उसे देखते रहे और जाते समय हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
--
बुधवार को नहीं आएगी
मुजफ्फरनगर। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन आवागमन करेंगी। रेलवे स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को यह ट्रेन नहीं आएंगी अन्य सभी दिनों में अपने निर्धारित समय पर ट्रेन फर्राटा भरेगी।
--
आने-जाने का यह हैं समय
- देहरादून से आनंद विहार जाने के लिए सुबह दस बजकर सात मिनट पर आकर दस बजकर नौ मिनट पर मुजफ्फरनगर से रवाना होगी।
- आनंद विहार से चलकर देहरादून जाने के लिए मुजफ्फरनगर में सात बजकर आठ मिनट पर पहुंचेगी और सात बजकर दस मिनट पर देहरादून के लिए रवाना होगी।