फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination will not be held on Wednesday also

वैक्सीन का संकट: आज भी नहीं होगा टीकाकरण

Tue, 27 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will not be held on Wednesday also
बुधवार को भी नहीं होगा टीकाकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का संकट बरकरार है, जिस कारण मंगलवार को टीकाकरण नहीं हो सका। अभी तक वैक्सीन जिला मुख्यालय पर नहीं आई है। ऐसे में बुधवार को भी टीकाकरण नहीं होगा। वैक्सीन नहीं लगने के कारण नागरिक परेशान हैं। जिला चिकित्सालय समेत कई स्थानों पर टीकाकरण नहीं होगा के नोटिस भी चस्पा किया है।
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक टीकाकरण ज्यादा करा रहे हैं। अधिक टीकाकरण होने से वैक्सीन कम पड़ रही है। जिला चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी, पीएचसी और स्वास्थ्य सेवा केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि कोवैक्सीन प्राईवेट चिकित्सकों को दे दी गई हैं। पंद्रह दिन से जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की लगातार कमी चल रही है। सोमवार को टीकाकरण के बाद वैक्सीन समाप्त हो गई है। जिस कारण मंगलवार को टीकाकरण नहीं हुआ। बुधवार को भी टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि वैक्सीन की मांग लगातार की जा रही है। बुधवार तक वैक्सीन आने की उम्मीद है। उसके बाद टीकाकरण किया जाएगा।
- कोरोना वैक्सीन खत्म, लोग परेशान
खतौली। कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन सीएचसी पर दूसरी बार समाप्त हुई। पूरे दिन नगरवासी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल के चक्कर काटते नजर आए। मंगलवार को नगर व देहात से जो भी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे, उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ पुष्पेंद्र कुमार का कहना था कि जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। टीकाकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा। उज्ज्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed