फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttarakhand police reached home in search of missing person

लापता व्यक्ति की तलाश में उत्तराखंड पुलिस पहुंची घर

Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police reached home in search of missing person
लापता व्यक्ति की तलाश में उत्तराखंड पुलिस पहुंची घर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। थाना के गांव बाकर नगर निवासी दंपती के गंग नहर किनारे कपड़े मिलने के मामले में कई प्रकार की चर्चाएं है। दंपती नहर में कूदा अथवा कुछ और मामला है। उधर, लापता आलम की रुड़की पुलिस ने भी एक युवक के अपहरण के मामले में भूमिका संदिग्ध मानते हुए तलाश शुरू की है।
थाना क्षेत्र के गांव बाकर नगर निवासी आलम व उसकी पत्नी तरमीम का 5 दिन बीत जाने के बाद भी कुछ सुराग नहीं लग पाया है। परिजन पिछले 3 दिन से थाना क्षेत्र के जौली गंग नहर पुल पर उनके शव की तलाश में डेरा डाले हुए हैं। दंपती के नहर में डूबने की आशंका को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। मामले में बृहस्पतिवार को उस समय एक नया मोड़ आया, जब उत्तराखंड के रुड़की थाने की पुलिस भोपा पुलिस को साथ लेकर आलम के घर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि लगभग 9 दिन पूर्व से रुड़की थाना क्षेत्र निवासी एक युवक गायब चल रहा है। परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई हैं। गायब युवक के घर आलम का आना जाना था। युवक भी आलम के घर आता रहता था। पुलिस ने बताया कि गायब युवक की लोकेशन बाकर नगर गांव के आसपास मिली थी। उसके बाद आज तक युवक का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। कॉल डिटेल में बाकर नगर निवासी आलम आदि की काफी बार बात होना भी बताया गया । उत्तराखंड पुलिस लगभग 2 घंटे तक मामले की जांच पड़ताल कर वापस लौट गई थी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि जब तक दोनों जिंदा या मुर्दा रूप में बरामद नहीं हो पाते, तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed