फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Utkal Express did not arrive, seven trains ran late

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - नहीं आई उत्कल एक्सप्रेस, सात ट्रेनें विलंब से चलीं

Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Utkal Express did not arrive, seven trains ran late
- ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कोहरे के कारण रविवार को ट्रेनों का सफर प्रभावित रहा। लंबी दूरी वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी काफी देर विलंब से चलीं। जहां ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कई घंटा ज्यादा सफर करना पड़ा तो वहीं रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को सर्दी के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम के समय पुरी से आने वाली उत्कल ट्रेन बारह घंटे विलंब से रहने के कारण नहीं आई।
रविवार को सबसे ज्यादा उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री परेशान रहे क्योंकि योगनगरी से पुरी जाने वाली सात घंटा व वहां से आने वाली ट्रेन बारह घंटे देरी से चली। इस रूट की यह सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेन है जो कई राज्य से गुजरते हुए अपनी मंजिल पर पहुंचती है। इस ट्रेन में दूर दराज से लोग हरिद्वार तीर्थ यात्रा व धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए आते हैं। इन दोनों ट्रेनों के अलावा भी पांच ट्रेन देरी से चलीं, जिस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें विलंब से चलीं
- इंदौर से अमृतसर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन-डेढ़ घंटा।
- योग नगरी ऋषिकेश से पुरी उत्कल एक्सप्रेस-सात घंटा।
- मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल-ढाई घंटा।
- उड़ीसा के पुरी से योग नगर ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस- बारह घंटा।
- प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस-दो घंटा।
- कोचिवल्ली से ऋषिकेश जाने वाली कोचिवल्ली एक्सप्रेस- साढ़े तीन घंटा।
- जसलमेर से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस-डेढ़ घंटा।

-------- कोट
ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण डिजीटल स्क्रीन के साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को जानकारी दी जाती रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें विलंब से चली हैं - पवन कुमार, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed