फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Upsa company found flaws in service road

उपसा कंपनी को सर्विस रोड में मिली खामियां, शीघ्र दूर कराने का आश्वासन

Fri, 03 Dec 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Upsa company found flaws in service road
उपसा कंपनी के अधिकारियों को सर्विस रोड की खामियां दिखाते किसान नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे का निर्माण करने वाली उपसा कंपनी के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रोड का निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर खामियां मिली हैं। जिन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने का यूनियन नेताओं को आश्वासन दिलाया गया है।
विज्ञापन

निर्धारित समयावधि में शुक्रवार को एसडीएम दीपक कुमार ने उपसा कंपनी के अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रोड तथा टोल टैक्स के संबंध में चर्चा की गई। एसडीएम ने कंपनी अधिकारियों सर्विस रोड संबंधी कमियों को तुरंत दूर करने को निर्देशित किया। इसके बाद उपसा कंपनी के इंजीनियर आलोक वर्मा और अभय सिन्हा अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर के साथ फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे। जहां उन्हें कुछ स्थानों पर खामियां मिलीं। इंजीनियर आलोक वर्मा ने सभी कमियों को नोट कर किसान नेता विरेंद्र सिंह को उन्हें शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिलाया। टोल प्लाजा पर टैक्स में स्थानीय नागरिकों को छूट दिए जाने के संबंध में आला अधिकारियों से विचार विमर्श कर समाधान कराने की बात कही। चौधरी विरेंद्र गुर्जर ने कहा कि यदि कंपनी ने अधूरे कार्य पूर्ण करने में कोई आनाकानी की तो यूनियन कंपनी के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर चौधरी नूर हसन, चौधरी सरवेश कुमार, मांगेराम चौधरी, शीशपाल व आबिद हसन आदि रहे।

उपसा कंपनी के अधिकारियों व अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन नेताओं के साथ बैठक करते एसडीएम दीपक कुमा

उपसा कंपनी के अधिकारियों व अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन नेताओं के साथ बैठक करते एसडीएम दीपक कुमा- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed