फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar in the hospital for operating a woman

महिला का ऑपरेशन करने पर हॉस्पिटल में हंगामा

Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the hospital for operating a woman
जानसठ रोड पर हॉस्पिटल में मरीज के साथ दुर्व्यवाहर को लेकर हंगामा करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला का ऑपरेशन करने पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला का गर्भपात करा दिए जाने का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने जानसठ रोड स्थित अस्पताल पर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार को जांच कराने का आश्वासन दिया।
नई मंडी के जानसठ रोड पर स्थित अस्पताल में गांव छपरा निवासी महिला को उसके परिजन गर्भवती होने पर लेकर पहुंचे और यहां पर चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू कर दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने बिना परिजनों की मर्जी जाने महिला का ऑपरेशन कर दिया। बाद में बताया गया कि महिला के पेट में दर्द हो जाने के कारण उसका गर्भपात किया गया है। इस पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर युवती के परिजनों ने नई मंडी थाने में अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत है कि चिकित्सक ने महिला के चार माह के गर्भ का गर्भपात कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है। भाजपा नेता सुनील तायल और क्रांतिसेना के नेता देवेंद्र चौहान सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले में अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि महिला जब अल्ट्रासाउंड करा रही थी तो उसको अचानक पेट में दर्द हुआ और खुद ही गर्भपात हो गया। चिकित्सकों ने उसका गर्भपात नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed