{"_id":"61afab1564c21e477c74a119","slug":"uproar-at-nursing-home-accused-of-putting-thumb-in-unconscious-state-muzaffarnagar-news-mrt5680581186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम पर हंगामा, बेहोशी की हालत में अंगूठा लगवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम पर हंगामा, बेहोशी की हालत में अंगूठा लगवाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग होम पर हंगामा, बेहोशी की हालत में अंगूठा लगवाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। छपार के ग्रामीणों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर पर गलत उपचार करने, धमकी देने और बेहोशी की हालत में अंगूठा लगवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए तहरीर दी है।
छपार निवासी अजय त्यागी का कहना है कि कोहनी में चोट लग जाने के कारण वह नर्सिंग होम गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए छह लाख रुपये लिए। ऑपरेशन कराने के बावजूद वह ठीक नहीं हुआ, बल्कि समस्या बढ़ती चली गई। इस पर वह कई बार डॉक्टर से मिला और अपनी समस्या बताई। शिकायत लेकर वह नर्सिंग होम पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई। उसे बाहर निकाल दिया गया। उसके साथ आए परिजनों के साथ भी अभद्रता की गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की समस्या सुनी। पुलिस ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीड़ित ने कोतवाली में डॅाक्टर के खिलाफ तहरीर दे दी है। ब्यूरो