फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: The middleman was garlanded with shoes for making a mistake in getting the marriage done and beaten up

अनोखी सजा का Video: बिचौलिए को पहनाई जूतों की माला, हाथापाई, निकाह कराने में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Tue, 30 May 2023 06:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 May 2023 06:19 PM IST
सार

ये कैसी सजा दे डाली : निकाह कराने में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बिचौलिए को जूतों की माला पहनाई गई। यही नहीं उसके साथ हाथापाई भी की गई और उससे माफी मंगवाई।

विज्ञापन
UP: The middleman was garlanded with shoes for making a mistake in getting the marriage done and beaten up
बिचौलिए को पहनाई जूतों की माला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी कराने वाले बिचौलिए को लेकर आपने तरह-तरह की बातें सुनी होंगी लेकिन, यूपी के मुजफ्फरनगर में जो मामला हुआ है, वह आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


बताया गया कि छपार में निकाह तय कराने में गड़बड़ी से नाराज युवती पक्ष के लोगों ने बिचौलिए को पकड़कर हाथापाई की और जूतों की माला पहना दी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला खुला। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि मामला भैंसरहेड़ी का है, पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति के गले में जूतों की माला डालकर हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जांच की तो वीडियो छपार क्षेत्र के भैंसरहेड़ी गांव का निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी कार्रवाई: सपा विधायक शाहिद मंजूर के भाई की 24 बीघा जमीन कुर्क, सिंचाई विभाग के नाम पर है जमीन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति को जूतों की माला पहनाई गई है, वह उत्तराखंड के किसी गांव का रहने वाला है। पीड़ित ने भैंसरहेड़ी गांव से एक युवती की शादी उत्तराखंड के गांव के किसी युवक तय कराई थी। इस दौरान रिश्ते में बिचौलिए की ओर से दी गई जानकारियां गलत निकलीं। 

यह भी पढ़ें: मोहब्बत से चोरी तक: यूक्रेन की एलिना का ये कैसा सच, हर कोई हैरान, हरिद्वार में हुआ था देसी छोरे से प्यार

वहीं, जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने उसे घर बुलाया। उन्होंने बिचौलिए के साथ हाथापाई की और जूतों का हार गले में डालकर पिटाई की। हालांकि उसके माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। एसपी सिटी का कहना है कि छपार पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed