फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: No deaths have occurred in five Kovid hospitals according to the Health Department in Muzaffarnagar

आंकड़ों पर सवाल : पांच कोविड अस्पतालों में कोरोना से नहीं हुई किसी की मौत, हैरत में बोले सीएमओ...

Fri, 06 Aug 2021 02:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Aug 2021 02:47 AM IST
सार

यूपी के इस जिले में चौंकाने आंकड़े सामने आए हैं। शासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार यहां पांच कोविड अस्पतालों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
UP News: No deaths have occurred in five Kovid hospitals according to the Health Department in Muzaffarnagar
कोरोना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने शासन को कोरोना से हुई मौतों के जो आंकड़े भेजे हैं, उनमें पांच कोविड अस्पतालों में एक भी मरीज की मौत नहीं होने की बात कही गई है, केवल मुजफ्फरनगर मेडिकल कांलेज में 195 लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। अस्पताल में जो मरीज भर्ती दिखाए गए, उनकी संख्या भी काफी कम है। इन आंकड़ों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


कोविड की जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अलका सिंह और डॉ. शमशेर सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 3086 मरीज भर्ती हुए, यहां 195 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। भारत आयुर्वेदिक कॉलेज में 55 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए, कोई मौत नहीं हुई। द्वारिका सिटी में 189 मरीज भर्ती हुए, यहां भी कोई मौत नहीं हुई। डिवाइन हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज भर्ती हुआ, जबकि सस्पेक्टेड 101 मरीज भर्ती हुए, यहां भी कोई मौत नहीं हुई। ईवान हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज भर्ती हुआ, यहां सस्पेक्टेड 147 मरीज भर्ती हुए। सैनी हार्ट केयर में कोरोना पॉजिटिव एक ही मरीज भर्ती हुआ। 
विज्ञापन


हार्ट केयर का रिकॉर्ड हमारे पास नहीं
स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार का कहना है कि कोविड अस्पताल से जो रिपोर्ट हमें मिली, वह सीएमओ के माध्यम से शासन को गई। पांच कोविड अस्पतालों ने किसी व्यक्ति के मौत की कोई सूचना नहीं दी गई। केवल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में ही हमारे रिकॉर्ड में मौत की सूचना है। हार्ट केयर ने तो अपने मरीजों की कुल संख्या भी नहीं बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भी अंतर
ईवान हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग केवल एक पॉजिटिव और 147 सस्पेक्टेड मरीजों के भर्ती होने की बात कर रहा है, जबकि ईवान के डॉ. प्रशांत के अनुसार हॉस्पिटल में लगभग 400 मरीज भर्ती रहे होंगे। इनमें 25 से 30 के बीच मौत हुई होगी। वहीं सैनी हार्ट केयर के चिकित्सक के अनुसार 165 मरीज भर्ती हुए और पांच की मौत हुई है। 

सरकारी रिकॉर्ड में 269 मौत
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में आज तक कोरोना के कुल पॉजिटिव केस 30644 आए हैं। 269 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जिले में इस समय आठ लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।

सीएमओ हैरत में बोले कुछ नहीं
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार आंकड़ों को लेकर हैरत तो जता रहे हैं, लेकिन बोलने से कतरा गए। सीएमओ ने न तो मरीजों की सही संख्या बताई और न ही हॉस्पिटल में मृतकों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed