फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: fire set in a factory in Muzaffarnagar and the goods were burnt

मुजफ्फरनगर: नमकीन फैक्टरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, टीम ने पहुंच आग पर पाया काबू

Sun, 02 Jan 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 Jan 2022 08:47 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक नमकीन फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में आग लगने से फर्नीचर भी जल गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
UP News: fire set in a factory in Muzaffarnagar and the goods were burnt
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में मोहल्ला शिवपुरी में नमकीन बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। आग के कारण फैक्टरी में रखी हजारों रुपये की नमकीन नष्ट हो गई। कुछ फर्नीचर भी जल गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


शिवपुरी निवासी राजेश गुप्ता और मनीष गुप्ता की नई मंडी के मोहल्ला शिवपुरी में भोपा पुल के नीचे नमकीन की फैक्टरी है। वहां पर गंगा के नाम से नमकीन बनाई जाती है। रविवार सुबह फैक्टरी में कर्मचारी बुढ़ाना मोड़ निवासी मजदूर बोबी और शामली के गांव नोजली निवासी अर्जुन फैक्टरी के निचले हिस्से में काम कर रहे थे। ऊपरी हिस्से में राजेश गुप्ता नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान बिजली से चलाई जा रही भट्ठी पर रखी कढ़ाई में रिफांड में झाग आने के कारण आग लग गई। जिस कारण इधर-उधर छिटके रिफांड के कारण पन्नी, गत्ते ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फैक्टरी में रखी नमकीन भी नष्ट हो गई। दोनों मजदूरों ने आग लगने पर शोर मचाया, तो राजेश वहां पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। नई मंडी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। फैक्टरी मालिक मनीष गुप्ता का कहना है कि हादसे में उन्हें लगभग 20 हजार का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed