फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Badminton player dies during treatment in Delhi hospital, blast was in cracker factory in Muzaffarnagar

यूपी: दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान खिलाड़ी की मौत, पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में झुलस गया था युवक

Thu, 11 Nov 2021 12:16 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Nov 2021 12:16 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में झुलसे वेल्डर की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक बैडमिंटन का अच्छा खिलाड़ी था।

विज्ञापन
UP News: Badminton player dies during treatment in Delhi hospital, blast was in cracker factory in Muzaffarnagar
युवक की उपचार के दौरान मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी के पास पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे 25 वर्षीय वेल्डर की उपचार के दौरान मौत हो गई। फैक्टरी मालिक के भाई की पहले ही मौत हो गई थी। वेल्डर बैडमिंटन का खिलाड़ी था और स्थानीय प्रतियोगिताओं में भी शिरकत करता था।

विज्ञापन


बुढ़ाना क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी के पास स्थित पटाखा फैक्टरी में वेल्डिंग करते समय पटाखों में लगी आग के बाद हुए विस्फोट में फैक्टरी संचालक के भाई आजम की मौत हो गई थी, जबकि वेल्डिंग कर रहे 25 वर्षीय कस्बा निवासी शहजाद उर्फ बुल्ला बुरी तरह झुलस गया था। उसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि बुधवार को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वेल्डर की मौत की सूचना कस्बे में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया और शोक छा गया। मृतक वेल्डर के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें बड़ा पुत्र तीन वर्ष व छोटी पुत्री तीन माह की है। बताया गया कि मृतक वेल्डर बैडमिंटन का खिलाड़ी था और उसने कई प्रतियोगिता में जीत हासिल की हुई थी।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed