{"_id":"6232bbe671032b6083491bc9","slug":"up-news-a-farmer-has-died-in-truck-accident-in-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन मातम: ट्रक ने बुग्गी में मारी टक्कर, किसान की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन मातम: ट्रक ने बुग्गी में मारी टक्कर, किसान की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 17 Mar 2022 10:11 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:11 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक परिवार में होली के दिन मातम पसर गया। हादसे में किसान की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में शुगर मिल में गन्ना डालने आ रहे किसान की बुग्गी में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उमरपुर लिसोड़ा निवासी उमेद 28 वर्ष गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गन्ने की बुग्गी लेकर शुगर मिल के लिए आ रहा था, जब वह जानसठ रोड पर पीर के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर के कारण हुई तेज आवाज सुनकर वहां पर घूम रहे राहगीर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसान को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम
इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक किसान के चाचा के बेटे शमशाद ने बताया कि मृतक शादीशुदा था, उसके पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। पुलिस ने मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।