फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Mission 2022: RLD President Chaudhary Jayant Singh will address Parivartan Rally in Muzaffarnagar

यूपी चुनाव: मुजफ्फरनगर में खूब गरजे जयंत, बोले- पीएम मोदी के पास झूठ बोलने की डिग्री और कहा...

Sat, 20 Nov 2021 03:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Nov 2021 03:32 PM IST
सार

चौधरी जयंत सिंह ने शनिवार को मुजफ्फरनगर में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर बैठक में किसान जो भी फैसला लेंगे, लोकदल उसके साथ रहेगा।

विज्ञापन
UP Mission 2022: RLD President Chaudhary Jayant Singh will address Parivartan Rally in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में मंच से बोलते जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जनपद के बघरा में परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों की लड़ाई जारी रहेगी, दिल्ली के बॉर्डर पर बैठक में किसान जो भी फैसला लेंगे, लोकदल उसके साथ रहेगा। भाजपा की अहंकारी सरकार किसानों के सामने झुक गई है। जयंत ने कहा कि किसानों को पूरा दबाव बनाकर रखना है। अपने हक के लिए हर व्यक्ति को आंदोलन जीवी बनना पड़ेगा। 

विज्ञापन


चौधरी जयंत ने हमला बोलते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी के पास झूठ बोलने की डिग्री है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लखनऊ की गद्दी त्यागनी पड़ेगी। देश की अर्थव्यवस्था खराब हालत में है लेकिन, सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष ने कहा कि अगर वह सत्ता में आए तो किसानों व बुनकरों का पिछला बिल माफ करेंगे और आगे का हाफ कर दिया जाएगा। युवाओं को एक करोड़ नौकरी दी जाएगी। महिलाओं के सम्मान की रक्षा की जाएगी।  इस दौरान परिवर्तन संदेश रैली में पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नूर सलीम राणा, राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रमा नागर, परमेंद्र तोमर और नवाजिश आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इस रालोद की इस परिवर्तन संदेश रैली की तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गई थी। रालोद नेताओं ने जिले भर में जनसंपर्क किया। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा था कि बघरा की रैली ऐतिहासिक होगी। 

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्त में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। जिलाध्यक्ष के अलावा रालोद के राष्ट्रीय सचिव चौधरी ब्रह्म सिंह बालियान, पूर्व प्रधान सोमपाल सिंह बालियान, क्षेत्रीय सचिव मास्टर राजपाल सिंह ने रालोद कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। राष्ट्रीय सचिव ब्रहम सिंह बालियान ने बताया था कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिससे किसान त्रस्त हैं। 2022 के चुनाव में किसान भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी

पुरकाजी क्षेत्र में झोंकी ताकत
लोकदल की आज बघरा में हुई परिवर्तन संदेश रैली को लेकर शुक्रवार को लोकदल नेताओं ने पुरकाजी क्षेत्र के कस्बा पुरकाजी व गांव भूराहेड़ी, लखनोती, सलेमपुर आदि में लोगों से संपर्क कर रैली में पहुंचने की अपील की थी। इस दौरान नेताओं ने कहा था कि तीन कृषि कानून वापस लेने में केंद्र सरकार ने बहुत देरी की है। यह कानून अगर सरकार पहले ही वापस ले लेती तो 700 किसान आंदोलन में शहीद ना होते।

भाजपा की नीतियों से प्रत्येक वर्ग दुखी : रंजनवीर
रालोद नेता चौधरी रंजनवीर सिंह प्रमुख ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आमजन और किसान दुखी है। किसान विरोधी सरकार में व्यापारियों को भी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed