{"_id":"62bc18dd146d416d9b77956b","slug":"up-inter-state-cattle-thief-arrested-in-muzaffarnagar-one-accused-still-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : मुजफ्फरनगर में अंतर राज्य पशु चोर गिरफ्तार, एक फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : मुजफ्फरनगर में अंतर राज्य पशु चोर गिरफ्तार, एक फरार, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 29 Jun 2022 05:09 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Jun 2022 05:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अंतर राज्य पशु चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ उसका एक साथी भी था जो फरार है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार यानि आज नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतर राज्य पशु चोर को गिरफ्तार किया है। उसके साथ उसका एक साथी भी था जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सिसौना-बागोवाली मार्ग पर चल रही थी चेकिंग
पुलिस मीडिया सेल ने बताया नई मंडी कोतवाली पुलिस सिसौना से बागोवाली जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तभी बोलेरो पिकअप गाड़ी में दो लोग पशु लेकर आते दिखाई दिए। गाड़ी को रुकवाया गया तो एक आरोपी पुलिस पर गोली चलाता हुआ फरार हो गया। दूसरा आरोपी भी गोली चलाने लगा तो पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की, तब बाएं पैर में गोली लगने पर आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार करने पर अपराधी ने अपना नाम आसू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र जरीफ निवासी केराना शामली बताया। वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार में रह रहा था। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : LLB Student Murder: कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा मुख्य आरोपी, पुलिस ने दबोचा, 25 हजार का है इनामी
बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
सूचना पाकर सीओ सिटी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पशू चोर है। उसके खिलाफ हत्या गैंगस्टर बलवा आदि धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। उसके अपराधिक इतिहास की पुख्ता जानकारी की जा रही है। दूसरा बदमाश फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
2 भैंस, एक छोटा पशु हुए बरामद
मौके से बरामद बोलेरो पिकप गाड़ी में 2 भैंस एवं एक छोटा पशु एवं आरोपी से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की भी जांच में जुटी है।