फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LLB Student Murder: police arrested main accused of murder while he reached the court to surrender, reward of 25 thousand on him

LLB Student Murder: कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा मुख्य आरोपी, पुलिस ने दबोचा, 25 हजार का है इनामी

Wed, 29 Jun 2022 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jun 2022 02:28 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर में एलएलबी के छात्र सचिन की 16 जून को जूनियर छात्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  इस मामले में पुलिस ने 32 नामजद आरोपी बनाए थे। मुख्य आरोपी आज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
LLB Student Murder: police arrested main accused of murder while he reached the court to surrender, reward of 25 thousand on him
मृतक सचिन के परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में एलएलबी के छात्र सचिन यादव की हत्या का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी कादिर अली आज कोर्ट में सरेंडर होने पहुंच गया। कचहरी में कादिर के पहुंचने की जानकारी मिलते ही भावनपुर पुलिस और एसओजी की टीम पहुंच गई। पुलिस ने सैटिंग करके कादिर को उसके परिजनों से ले लिया और थाने ले गए।

विज्ञापन


गंगानगर स्थित निजी विश्वविद्यालय में सचिन एलएलबी का छात्र था। 16 जून को सचिन की जूनियर छात्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप था कि विश्वविद्यालय की शिक्षिका से बदसलूकी करने का सचिन ने विरोध कर दिया था। सचिन की हत्या में जतिन त्यागी, कुलदीप त्यागी, कादिर और शिवांग त्यागी समेत 32 नामजद आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन


जतिन समेत आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में कादिर अली को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया था जो कि भाजपा नेता का भतीजा है। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कादिर पर 20 हजार का इनाम रखा हुआ था। उसकी तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार: खेत में तड़पती मिली दो दिन की मासूम, रिक्शा चालक बना मसीहा, अस्पताल में कराया भर्ती

बुधवार को कादिर अपने परिजनों के साथ सरेंडर करने के लिए कचहरी में पहुंच गया। इसकी जानकारी लगते ही भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक और एसओजी की टीम ने कचहरी को छावनी बना दिया। इससे पहले कादिर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश होता कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दर्जनों छात्रों ने घेराबंदी कर मारी थी गोली
गंगानगर स्थित निजी विश्वविद्यालय में शिक्षिका से बदसलूकी करने के मामले में सचिन यादव पर 16 जून को जूनियर छात्रों ने हमला कर दिया था। जतिन त्यागी और कादिर अली सहित तीन दर्जन छात्रों ने मिलकर सचिन की घेराबंदी की थी और फिर उसके सिर से सटाकर गोली मारी थी। वह तीन दिन तक जिंदगी के लिए जूझता रहा था, चौथे दिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। भावनपुर पुलिस ने इस मामले में 32 युवकों को नामजद आरोपी बनाया था। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: थाने से लाइसेंसी राइफल की मैग्जीन गायब, पुलिस बोली-लिखकर दो रास्ते में खो गई

पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन त्यागी निवासी तगा सराय हापुड़ सहित आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक पिस्टल, एक तमंचा, चार बाइक और एक सफारी गाड़ी को बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि छात्र पर हमला करने वाले फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed