फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Election 2022: The villagers have protested against BJP candidate Vikram Saini in Muzaffarnagar

यूपी चुनाव: प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी का जमकर विरोध, ग्रामीणों ने किया घेराव, विक्रम सैनी को जाना पड़ा वापस

Thu, 27 Jan 2022 09:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jan 2022 09:23 PM IST
सार

चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान लोगों ने भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी का घेराव कर लिया। इसके बाद प्रत्याशी को गांव से जाना ही पड़ा।

विज्ञापन
UP Election 2022: The villagers have protested against BJP candidate Vikram Saini in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर के भैंसी गांव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली से भाजपा के विधायक और प्रत्याशी विक्रम सैनी का गुरुवार को भैसी गांव में जमकर विरोध किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विक्रम सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी के सामने ही चौधरी जयंत सिंह के समर्थन में खूब नारे लगाए। प्रचार करने पहुंचे विधायक की गाड़ी का घेराव कर लोगों ने कहा कि विधायक ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस

विज्ञापन


बताया गया कि गुरुवार को विधायक विक्रम सैनी गांव में पहुंचे थे। जब वह एक घर में बैठे थे, इसी दौरान सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। इनमें सपा और रालोद कार्यकर्ता भी शामिल थे। लोगों का कहना था कि किसान आंदोलन के दौरान विक्रम सैनी ने विभिन्न बिरादरी के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विधायक ने जिन लोगों को आतंकवादी बताया था, वह आज उनसे किस मुंह से वोट मांगने पहुंचे है। वहीं सुरक्षााकर्मियों ने विधायक को किसी तरह गांव से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed