फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: eight policemen including outpost in-charge and an inspector asked to present in line in Muzaffarnagar

UP: मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी और एक दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Thu, 02 Nov 2023 07:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Nov 2023 07:05 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में एसएसपी संजीव सुमन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी व आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच कराई गई। जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
UP: eight policemen including outpost in-charge and an inspector asked to present in line in Muzaffarnagar
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के एसएसपी संजीव सुमन ने नई मंडी के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी व ककरौली थाने में तैनात एक दरोगा व अलग अलग थानों में तैनात छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।

विज्ञापन


एसएससी संजीव सुमन ने ककरौली थाने में तैनात दरोगा सुधीर कुमार व नई मंडी कोतवाली के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी मांगेराम के अलावा खालापार चौकी पर तैनात दीवान हनी सिंह, रामलीला टीला चौकी पर तैनात दीवान राहुल झा व आरक्षी राजकुमार तथा ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर तैनात सिपाही प्रिंस, अजय व धीरेंद्र को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IND vs SL:  मुंबई में रन बनाते गए विराट कोहली, मुजफ्फरनगर में ग्राहकों को चिकन बिरयानी पर मिलती गई छूट
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संजीव सुमन का कहना है कि लाइन हाजिर किए गए सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सत्य पाए तो इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

उधर, एसएसपी ने पांच दिन पहले ही रतनपुरी थाना प्रभारी पंकज राय, दरोगा संजय आर्य व दो सिपाहियों रवि चहल व मनीष को अपने दायित्वों का निर्वहन सही प्रकार से न करने पर निलंबित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed