IND vs SL: मुंबई में रन बनाते गए विराट कोहली, मुजफ्फरनगर में ग्राहकों को चिकन बिरयानी पर मिलती गई छूट
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टीम इंडिया के फैन और एक नॉनवेज होटल संचालक ने विराट कोहली के रन बनाने पर विशेष ऑफर निकाला। मुंबई में जहां विराट कोहली रन बनाते गए वहीं होटल पर ग्राहकों को चिकन बिरयानी में छूट मिलती गई। पढ़ें पूरी खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप में बृहस्पतिवार को भारत और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली के फैन नॉनवेज होटल संचालक राशिद कुरैशी ने विशेष ऑफर निकाला। उनका कहना था कि श्रीलंका के बीच चल रहे मुकाबले में विराट कोहली जितने रन बनाएंगे, ग्राहकों को चिकन बिरयानी की प्लेट पर उतने प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
होटल संचालक ने बताया कि पहले दिन 188 लोगों ने चिकन बिरयानी की प्लेट बुक कराई थी। वैसे तो वह 60 रुपये की प्लेट देते है, लेकिन विराट कोहली ने 88 रन बनाए हैं तो इस हिसाब से अब वह बुकिंग करने वाले ग्राहक को 7.25 रुपये की प्लेट दे रहे हैं। बुकिंग कराने वाले ग्राहक खाने के लिए पहुंचे।
उन्होंने कहा कि जब तक विश्व कप चलेंगे और इंडिया खेलेगी, तब तक यह ऑफर जारी रहेगा। विराट कोहली के आउट होने तक जो लोग बुकिंग कराएंगे, उन्हें ऑफर का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाइनल में अगर भारत जीतता है तो मुफ्त का ऑफर भी शुरू करेंगे।